{"_id":"62a4f2e7c5b0ef4f367786f5","slug":"kanpur-dehat-woman-hanged-due-to-illness-dead-body-found-hanging-on-tree-outside-village-akbarpur-news-knp7018680186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : महिला ने बीमारी से ऊबकर लगाई फांसी, गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : महिला ने बीमारी से ऊबकर लगाई फांसी, गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
रमाकान्ति के रोते विलखते परिजन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। गजनेर के बहबलपुर गांव में मानसिक रूप से बीमार एक महिला ने फांसी लगा ली। उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। परिजनों का कहना है कि महिला ने बीमारी से ऊबकर जान दी है।
बहबलपुर गांव निवासी रामसजीवन की पत्नी रामाकांती (55) का शव शनिवार की सुबह कुर्वाखुर्द व बहबलपुर गांव के बीच शीशम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। खेत में मूंग काटने जा रहे किसानों ने शव देख रामाकांती के परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
बेटे शिशुपाल ने बताया कि मां रामाकांती मानसिक बीमार थीं। उनका मनोचिकित्सक से इलाज भी चल रहा था। वह अक्सर बिना बताए घर से निकल जाती थीं। नौ जून को शाम पांच बजे भी मां घर से चुपचाप निकल गईं थीं। घर वाले उनकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार को उनका शव फंदे से लटका मिला। शिशुपाल के मुताबिक मां ने बीमारी से ऊबकर जान दी है। सीओ अकबरपुर प्रभात कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष शिवप्रकाश ने बतया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।