{"_id":"62a4f2e4a1eeed3a7e6c3b70","slug":"kanpur-dehat-while-playing-outside-the-house-in-banipara-village-the-innocent-fell-in-the-open-drain-died-akbarpur-news-knp7018681115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : बनीपारा गांव में घर के बाहर खेलते समय खुले नाले में गिरी मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : बनीपारा गांव में घर के बाहर खेलते समय खुले नाले में गिरी मासूम, मौत
विज्ञापन
रूरा। बनीपारा गांव में खेलते समय तीन साल की मासूम चार फीट गहरे खुले नाले में गिर गई। परिजनों को जानकारी हुई तो ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बनीपारा गांव निवासी गुड्डी देवी के पति अशोक कुमार की बीमारी के चलते दो साल पहले मौत हो गई थी। तब से गुड्डी अपने तीन बच्चों के साथ गांव में रहती है। उसका बेटा अंकित बनीपारा में एक ईंट भट्ठे में काम करता है।
गुड्डी ने बताया कि शनिवार को छोटी बेटी सोनी (3) अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान वह खुले पड़े नाले में गिर गई। काफी देर तक सोनी नजर नहीं आई, तो उसकी तलाश शुरू की तो वह नाले में पड़ी दिखाई दी।
विज्ञापन
उनके शोर मचाने पर परिवार व आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह चार फीट गहरे नाले से सोनी को निकाला। इसके बाद उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।