फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat vivah

93 जोड़ों का गठबंधन, तीन का निकाह

Thu, 13 Feb 2020 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat vivah
सामूहिक विवाह में मंडप पर जाने के लिए तैयार खड़े जोड़े। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। माती स्थित ईको पार्क में सामूहिक विवाह योजना के तहत 93 जोड़ों ने सात फेरे लिए। तीन मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कुबूल किया। पार्क के द्वार को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। बैंड-बाजे के साथ परिसर में बारात निकाली गई। इसमें डीएम समेत सभीअफसर शामिल हुए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 98 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था। ब्लाकों व नगरीय क्षेत्रों से जोड़ों को लाने की जिम्मेदारी संबंधित बीडीओ व अधिशासी अधिकारियों को दी गई थी। निर्धारित समय में जोड़ें कार्यक्रम स्थल पहुंचे। दुल्हनों को सजाने की जिम्मेदारी समाज सेविका कंचन मिश्रा ने ब्यूटीशियन बुलाकर निभाई। इसके बाद बैंड बाजे के साथ परिसर में ही बारात निकाली गई। द्वारचार के दौरान बरातियों ने डांस किया। इसके बाद हाल में बनाए गए मंडप के नीचे हिंदू जोड़े बैठाए गए। गायत्री परिवार व संस्कृत संस्थान के लोगों ने रीति रिवाज के साथ वैदिक मंत्रों के बीच शादी कराई। वहीं तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। कार्यक्रम में सरवनखेड़ा ब्लाक के दो जोड़े नहीं आए। इससे पंजीकृत 98 में 96 की शादी हो सकी। प्रत्येक जोड़े को सरकार की तरफ से 35 हजार रुपये खाते में व दस हजार रुपये का गृहस्थी की जरूरत का सामान दिया गया। दोनों पक्षों से दस लोगों के खाने की व्यवस्था में छह हजार रुपये खर्च किए गए। एक जोड़े पर 51 हजार रुपये का बजट था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक प्रतिभा शुक्ला, विनोद कटियार, जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, डीएम राकेश कुमार सिंह, एसनी अनुराग वत्स, सीडीओ जोगिंदर सिंह, अपर मुख्य अधिकारी मणींद्र सिंह, एएसपी अनूप कुमार, एसडीएम आनंद कुमार सिंह, सीओ संदीप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल कुमार, उप निदेशक कृषि विनोद कुमार, अशोक कुमार, ईओ देवहूति पांडेय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायत्री परिवार ने निभाई अहम भूमिका
कानपुर देहात। सामूहिक विवाह योजना में गायत्री परिवार ने अहम भूमिका निभाई। हाल में 95 हिंदू जोड़ों के लिए मंडप बनाए गए थे। हर मंडप पर विधि विधान से शादी कराने के लिए उपाचार्य बैठाए गए थे। पांच आचार्य वैदिक मंत्र बोलने के लिए लगाए गए थे। इसमें प्रमुख रूप से विशन सिंह, राम सेवक वर्मा, श्रद्धा पाल, सरिता कटियार, प्रज्ञा यादव, हरिओम, मनीराम मौजूद रहे। संस्कृत संस्थान के दुर्गेश द्विवेदी ने भी पुरोहित की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के बाद एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

योजना गरीबों के लिए वरदान
कानपुर देहात। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीबों की बेटियों की शादी करने की चिंता दूर हो गई है। समारोह स्थल में मौजूद मलासा अनंतरामपुर की कमला ने कहा कि मजदूरी करके भरण पोषण हो रहा है। बेटी आरती की शादी इस योजना के तहत हो रही है। इससे वह बेहद खुश हैं। संदलपुर के रती का पुरवा गांव के हरीमोहन ने कहा कि मजदूरी से दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल है। बेटी की शादी की चिंता थी। गांव के एक व्यक्ति ने सहयोग करके उनका पंजीयन करा दिया इस पर बेटी अनीता को लेकर आए हैं। उसकी शादी बिजनौर इटावा में तय कर ली थी। विकास नगर रसूलाबाद के रामबक्स ने कहा कि एक साथ केतकी व लक्ष्मी की शादी इस योजना में कर ली है। यह योजना गरीबों के लिए वरदान है। हरचंदापुर गजनेर के रशीद ने कहा कि बेटी रोशनी की शादी समारोह में करने आए हैं। शादी में गृहस्थी का सामान मिलने के साथ खाने तक इंतजाम है। किसी भी प्रकार की चिंता नहीं करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed