{"_id":"5ed916ed8ebc3e9026270843","slug":"kanpur-dehat-uproar-over-receiving-bad-food-at-quarantine-center","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: क्वारंटीन सेंटर में खराब खाना मिलने पर काटा हंगामा, मेन रोड को किया जाम, भूखे पेट सोए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: क्वारंटीन सेंटर में खराब खाना मिलने पर काटा हंगामा, मेन रोड को किया जाम, भूखे पेट सोए लोग
Thu, 04 Jun 2020 09:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 04 Jun 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर में मजदूरों ने काटा हंगामा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पुखरायां कस्बे स्थित आरएसजीयू पीजी कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किए गए लोगों ने बुधवार की रात खाना समय से और अच्छा न मिलने को लेकर हंगामा किया। गेट खुलते ही सभी लोग बाहर निकल कर रोड पर बैठ गए। फोर्स के साथ पहुंचे चौकी इंचार्ज के समझाने पर सभी लोग क्वारंटीन सेंटर में चले गए।
रात का खाना किसी ने नहीं खाया। क्वारंटीन समय पूरा होने की बात कहकर घर जाने की अनुमति देने की बात कहते रहे। आरएसजीयू पीजी कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर में बुधवार की देर शाम नगरपालिका कर्मचारी जब खाना लेकर पहुंचे और गेट खोल कर खाना के डिब्बे रखे। क्वारंटीन लोगों से खाना ले जाने को कहा। जैसे ही लोग वहां पहुंचे और डिब्बे खोलकर देखा तो खराब खाना होने की बात कहकर आक्रोशित होने लगे।
लोगों को नाराज होता देख खाना लेकर आए पालिका कर्मचारी वाहन लेकर चले गए। उनके जाते ही क्वारंटीन सभी लोगों ने खाना के डिब्बे गेट पर ही रख दिए। निकल कर कस्बा मेन रोड पर आकर बैठ गए और नाराजगी जताने लगे। वहां तैनात गार्ड ने रोकने का प्रयास किया उसकी बात भी नहीं सुनी। कस्बे में आवागमन करने वाले वाहनों को रोक दिया।

क्वांटीन सेंटर के बाहर ही छोड़ दिया खाना
- फोटो : amar ujala
सूचना मिलने पर कस्बा चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ पहुंचे और सभी को क्वारंटीन सेंटर में जाने को कहा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह उनकी बात सुनेंगे और अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। इसके बाद सभी लोग रोड से हट गए। क्वारंटीन सेंटर में पहुंचकर बताया कि वह लोग बीमारी से बचाव के लिए स्वयं क्वारंटीन होने आए थे। क्वारंटीन हुए 17 दिन हो गए इसके बाद भी नहीं छोड़ा जा रहा है।
भोजन के नाम पर ऐसा खाना दिया जा रहा है। उन्होंने डिब्बे खोलकर दिखाए और कहा कोई बता दे कि यह क्या दिया गया है। पूड़ी सब्जी अलग-अलग है या एक ही में मिली है समझ में नहीं आती। इसके बाबजूद दोपहर में एक बजे के बाद और देर शाम खाना मिल पाता है। कितना बर्दाश्त किया जा सकता है। बच्चे छोटे हैं कोई बात कहो तो सही से बात भी नहीं की जाती है।
हम लोग परिवार के भरण पोषण के बाहर गए थे कोई अपराध नहीं किया है। अंदर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। लेटने के लिए सही से बिस्तर नहीं हैं। किसी अधिकारी के आने की सूचना पर सोमवार को कुछ बिस्तर भेजे गए थे। चौकी इंचार्ज अतुल गौतम ने सभी से जो खाना ठीक बचा है उसको खा लेने को कहा। जिससे रात में परेशानी न हो। इसके बाबजूद किसी ने खाना नहीं खाया और अपने-अपने कमरों में चले गए। चौकी इंचार्ज नगरपालिका ईओ को फोन मिलाते रहे उन्होंने फोन नहीं उठाया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि प्रकरण से अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।