{"_id":"635e4f063cb10d469d048593","slug":"kanpur-dehat-two-children-drowned-in-the-canal-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: नहर में डूबे दो बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: नहर में डूबे दो बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Sun, 30 Oct 2022 03:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 30 Oct 2022 03:46 PM IST
विज्ञापन
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में नहर बंबी में नहाने गये तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए। शोर सुनकर ग्रामीणों ने पानी से बच्चों को बाहर निकाला तब तक एक मासूम की मौत हो गई। कस्बे के जीशान खां ने बताया कि रविवार को उसके दो बच्चे कासिम (7), बेटी जिया (4) अपनी मौसी की बेटी आमना (8) के साथ घर से कुछ दूरी पर जंगल में नहर बंबी में खेल रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान तीनों बच्चे बंबी में नहाने लगे तभी गहरे पानी में डूब गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को पानी से बाहर निकाला। आमना व कासिम को राजपुर पीएचसी ले गये जहां डॉक्टर ने आमना को मृत घोषित कर दिया। वहीं कासिम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक आमना (8) पुत्री इसराइल निवासी बदलापुर अकबरपुर अपनी मौसा राजपुर निवासी जीशान खां के घर आई थी।
विज्ञापन