फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Truck collided from behind in DCM, driver killed, two injured

कानपुर देहात ः डीसीएम में पीछे से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत, दो घायल

Sun, 20 Feb 2022 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Truck collided from behind in DCM, driver killed, two injured
मुंगीसापुर। कानपुर-इटावा हाईवे पर डुबकी गांव के पास शनिवार सुबह कानपुर की तरफ जा रही आलू लदी डीसीएम में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। घायल डीसीएम चालक व खलासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एटा के महेरा हजरतनगर निवासी सतेंद्र कुमार (35) खाली ट्रक लेकर कानपुर की तरफ जा रहा था। वहीं औरैया के दिबियापुर के जवाहरपुर उमरी निवासी हाकिम सिंह (50) व खलासी दिबियापुर के मुरली माधव सिंह का पुरवा निवासी जयनारायण (45) डीसीएम में आलू खेप लादकर चकरपुर मंडी जा रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब चार बजे आगे जा रही डीसीएम में पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक सतेंद्र कुमार के साथ ही डीसीएम चालक व खलासी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने सतेेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि हाकिम सिंह व जयनारायण को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डेरापुर थाना के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश जायसवाल ने बताया कि जानकारी पर परिजन पहुंच गए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed