फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Trauma center's power failure, doctors saw patients sitting outside

कानपुर देहात ः ट्रामा सेंटर की बिजली गुल, बाहर बैठकर चिकित्सकों ने देखे मरीज

Thu, 30 Jun 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Trauma center's power failure, doctors saw patients sitting outside
ट्रामा सेंटर में बाहर बैठकर मरीजों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिला अस्पताल परिसर में बने ट्रामा सेंटर की बिजली गुल होने से बुधवार को ऑर्थो की ओपीडी में चिकित्सक व मरीज गर्मी से बेहाल रहे। डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर के गेट के बाहर बैठकर मरीजों का उपचार किया। वहीं, आरओ मशीन नहीं चलने से पेयजल किल्लत भी रही। इसके बाद भी सीएमएस जनरेटर से बिजली आपूर्ति करने का दावा करतीं रहीं।
विज्ञापन

जिला व महिला अस्पताल का फीडर मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे फुंक गया था। इसके बाद जिला व महिला अस्पताल में जनरेटर के सहारे विद्युत आपूर्ति की गई। बुधवार की सुबह तक ट्रामा सेंटर में बिजली की व्यवस्था नहीं हुई। इससे ऑर्थो की ओपीडी में पहुंचे चिकित्सक व मरीज गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन

गर्मी से राहत के लिए चिकित्सक ने सेंटर के बाहर बैठकर मरीजों का उपचार शुरू किया। बिजली न आने से स्वास्थ्य कर्मी सिर्फ दो मरीजों को ही प्लास्टर चढ़ा पाए। डॉ. ओमदेव ने बताया कि सेंटर में लाइट नहीं आने से परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बाहर बैठकर मरीजों का उपचार करना पड़ा। वहीं, बिजली न होने से ट्रामा सेंटर के बाहर लगा आरओ प्लांट भी बंद रहा। इससे मरीजों को बाजार से पानी खरीदकर पीना पड़ा। यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ ने 130 मरीजों का उपचार किया।

सीएमएस का दावा चलवाया गया जनरेटर
मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे जिला व महिला अस्पताल का फीडर फुंक गया था। इस वजह से कुछ परेशानी हुई। दोनों अस्पतालों व ट्रामा सेंटर में जनरेटर चलाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई। - डॉ. वंदना सिंह, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed