फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat transport

फुटकर सवारियां बैठाने पर आठ लग्जरी बसों का चालान

Sun, 29 Sep 2019 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat transport
कानपुर देहात। परिवहन आयुक्त के आदेश पर शनिवार को बारा टोल पर एआरटीओ (प्रवर्तन) ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कानपुर की आठ लग्जरी बसों में कम दूरी की सवारियां मिलीं। साथ ही बिना परमिट के कई बसों में सामान मिलने पर चालान किया गया। माती रोड पर यातायात नियमों का पालन न करने वाले बाइक और कार चालकों का चालान किया गया।
विज्ञापन

जिले से गुजरने वाली लग्जरी बसों में बिना परमिट के सामान ढोए जाने से विभाग के राजस्व का नुकसान हो रहा है। परिवहन आयुक्त ने एआरटीओ प्रवर्तन को 28 से 30 सितंबर तक अभियान के तहत कार्रवाई के निर्देश जारी किए है। इसके तहत बारा टोल पर सुबह से ही एआरटीओ प्रवर्तन उमाशंकर यादव व पीटीओ आनंद कुरील बसों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान कई बसों में कम दूरी की सवारियां बैठे मिली। इसके अलावा अन्य बसों में काफी सामान रखा था। बस के चालक से इस बावत परमिट मांगा गया तो वह नहीं दिखा सका। अधिकारी ने ऐसी आठ बसों का चालान किया।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि यह सभी बसें कानपुर नगर की हैं। बस चालकों दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी गई है। पीटीओ ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर दो दिन लग्जरी बसों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में भी कई बसें संचालित हैं। अभियान के तहत इन पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं माती रोड में एआरटीओ प्रवर्तन ने सीट बेल्ट व हेलमेट न लगाने वाले 60 वाहन चालकों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed