{"_id":"5e7ce96a8ebc3e77a9470cb6","slug":"kanpur-dehat-train-pukhranya-news-knp5524842159","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 वेंडरों को लेकर आई राप्ती सागर एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 वेंडरों को लेकर आई राप्ती सागर एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां (कानपुर देहात)। ट्रेनों में वेंडर का काम करने वाले 18 लोगों को राप्ती सागर एक्सप्रेस ने पुखरायां तक पहुंचाया। यह सभी लोग कानपुर देहात, इटावा और औरैया के हैं। स्थानीय सीएचसी में सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उनके स्वस्थ मिलने पर 14 दिन तक घर में रहने की सलाह दी गई। वहीं, एक गांव में सउदी अरब से आया व्यक्ति जांच बिना कराए लापता हो गया। ट्रेनों में वेंडर का काम करने वाले युवक चेन्नई गए थे। लॉकडाउन होने के कारण वह वहीं रुके रहे।
गुरुवार को उनको राप्तीसागर एक्सप्रेस से भेजा गया। पुखरायां स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही पहले से ही स्टेशन पर मौजूद जीआरपी चौकी इंचार्ज शिव नारायण और आरपीएफ के चौकी इंचार्ज विक्टर लाकरा ने सभी 18 लोगों को ट्रेन से उतरवा लिया। उन्हें पुखरायां सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ले जाया गया।
चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि किसी के भी बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं। यह लोग कानपुर देहात, इटावा और औरैया के निवासी हैं।
एक महिला और पुरुष का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उनमें बीमारी के लक्षण नहीं मिले। वहीं एक व्यक्ति साउदी से आया था। सचिव प्राची सचान ने बताया कि उनको सूचना मिली थी। वह जानकारी करने गई तो घर पर नहीं मिला। यह बात प्रधान के संज्ञान में है। देवीपुर के चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि वह जानकारी कराएंगें।