{"_id":"5da0e37b8ebc3e01783427f4","slug":"kanpur-dehat-train-dehat-news-knp5190981125","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर (कानपुर)। कानपुर-फर्रुखाबाद रेलरूट के ककवन रोड क्रासिंग के पास पटरी किनारे मोबाइल पर बात करते समय लद्युशंका कर रहा एक युवक कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आते ही युवक की मौके पर मौत हो गई।
शुक्रवार की शाम 6:45 बजे कानपुर-अनवरगंज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आने से कानपुर देहात के डेरापुर निवासी अमोल सिंह (24) पुत्र जसवंत सिंह की मौत हो गई। अमोल के साथ कन्नौज जा रहे अमित निवासी रंभापुरवा, सिमरिया थाना ठठिया जिला कन्नौज ने बताया कि वह बाइक से अमोल के संग जा रहे थे। ककवन रोड क्रासिंग बंद होने पर अमोल सिंह बाइक से उतरकर मोबाइल पर बात करते-करते रेल लाइन किनारे खड़े होकर लघुशंका करने लगा।
इसी बीच कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। अमोल की मौके पर ही मौत हो गई। अमित ने बताया कि वह कन्नौज में निजी कंपनी में इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं।