फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Three travel agencies closed in Akbarpur, traffic CO recovered tickets

कानपुर देहात : अकबरपुर में तीन ट्रैवल एजेंसियां बंद, यातायात सीओ ने बरामद की टिकटें

Fri, 29 Apr 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Three travel agencies closed in Akbarpur, traffic CO recovered tickets
अकबरपुर में अवैध रूप से संचालित ट्रैवल एजेंसी से बरामद टिकटें देखते सीओ एके सिंह। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर में बिना अनुमति संचालित तीन ट्रैवल एजेंसियां गुरुवार को बंद करा दी गईं। मौके से बड़ी मात्रा में टिकटें बरामद हुईं। दो बसों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, पूछताछ के लिए दो लोगों को कोतवाली भेजा गया।
विज्ञापन

यातायात सीओ अरुण कुमार सिंह ने गुरुवार को पुलिस बल के साथ अकबरपुर कोतवाली व एआरटीओ कार्यालय से चंद कदम दूर अवैध रूप से संचालित तीन ट्रैवल एजेंसियों के दफ्तरों में छापा मारा। सीओ ने बताया कि एजेंसी संचालन के संबंध में संचालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

मौके से बड़ी संख्या में बसों की टिकटें बरामद की गई। दो बसों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कोतवाली में खड़ा कराया गया। फिलहाल एजेंसियों का संचालन बंद कराया गया है। पूछताछ के लिए दो लोगों को कोतवाली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के माध्यम से सभी एसडीएम व सीओ को पत्र भेजकर क्षेत्र में संचालित वैध स्टैंडों की सूचना मांगी है। अकबरपुर में टेंपो व ऑटो संचालकों के साथ बैठक कर नगर पंचायत अधिकारियों से मिलकर स्टैंड संचालन संबंधी दस्तावेज या भूमि चिह्नित करने के लिए कहा गया है। बिना अनुमति कहीं पर भी ट्रैवल एजेंसी व टेंपो स्टैंडों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। - एके सिंह, सीओ, यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed