{"_id":"6206b7e6979d93264a00f8f6","slug":"kanpur-dehat-spg-camps-helipad-will-be-built-100-meters-away-from-pm-modi-s-platform-akbarpur-news-knp680132129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : एसपीजी ने डाला डेरा, पीएम मोदी के मंच से 100 मीटर दूर बनेगा हेलीपैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : एसपीजी ने डाला डेरा, पीएम मोदी के मंच से 100 मीटर दूर बनेगा हेलीपैड
विज्ञापन
जनसभा स्थल पर एसपी के साथ जायजा लेते एसपीजी कमांडो। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर के शहजादपुर स्थित मैदान में 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा प्रस्तावित है। इसके लिए एसपीजी की दो सदस्यीय टीम जनपद आ चुकी है।
टीम ने एसपी, एडीएम सहित अन्य अधिकारियों के साथ जनसभा स्थल का निरीक्षण कर पहले से तय हैलीपैड स्थल को बदलवाया। अब मंच से 100 मीटर दूर पीएम का हेलीकाप्टर उतारने के लिए हेलीपैड बनाया जा रहा है।
एसपीजी (विशेष सुरक्षा दल) की दो सदस्यीय टीम शुक्रवार सुबह 11 बजे अकबरपुर पहुंची। इसके बाद एसपी स्वप्निल ममगाई, एडीएम, लोकल इंटेलीजेंस, सीएमओ डॉ. एके सिंह सहित अन्य अधिकारी के साथ टीम के सदस्य जनसभा स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन वाले स्थान से लेकर हैलीपैड तक का बारीकियों से जायजा लिया। नए स्थान पर इंजीनियर ने हेलीपैड बनवाने का काम भी शुरू कर दिया।
यहीं स्थित माउंट व्यू स्कूल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य बिंदुओं पर वार्ता की।
तीन सौ स्थानीय निवासियों की जुटाई जानकारी
स्थानीय पुलिस ने जनसभा स्थल के आसपास रहने वाले, खेत मालिक, होटल कर्मचारी, स्कूल, महाविद्यालय, आयुष अस्पताल के डॉक्टर सहित 300 लोगों के नाम, पता और मोबाइल नंबर लिया है। सभी की डिटेल एसपीजी कमांडो को दी गई है।
चकेरी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से आ सकते पीएम
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अकबरपुर में होने वाली जनसभा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर विशेष विमान से आएंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिये पीएम जनसभा स्थल के पास बन रहे हेलीपैड पर उतरेंगे।