{"_id":"61f449f1d050013865732560","slug":"kanpur-dehat-sp-made-prabhakar-pandey-the-candidate-from-sikandra-akbarpur-news-knp677645211","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : सपा ने प्रभाकर पांडेय को सिकंदरा से बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : सपा ने प्रभाकर पांडेय को सिकंदरा से बनाया प्रत्याशी
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी प्रभाकर पांडेय। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। सिकंदरा विधानसभा सीट से सपा ने ब्राह्मण प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। इसके पहले भी वह इसी विधान सभा से एक बार कांग्रेस की टिकट और दूसरी बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार सपा ने उन पर दांव अजमाया है।
जिले की तीन विधानसभा सीटों में सपा पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी चयन को लेकर चल रही ऊहापोह की स्थिति शुक्रवार को खत्म हो गई।
पार्टी हाईकमान ने बस स्टैंड चौराहा कस्बा व जिला औरैया निवासी प्रभाकर पांडेय को यहां से उतारा है। प्रभाकर 2012 के चुनाव में निर्दलीय मैदान में उतरे थे। इसके बाद 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया था। तब उन्हें बीस हजार वोट मिले थे।
विज्ञापन
वर्ष 2018 में वह सपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद से क्षेत्र में वह सक्रिय रहे। पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। अगर जातीय समीकरण की बात करें तो यहां दो ब्राह्मण प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं। यहां बसपा ने औरैया निवासी लालजी शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने नरेश कटियार व भाजपा ने राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल को टिकट दिया है।