फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat saadi

370 जोड़ों ने रखा दांपत्य जीवन में कदम

Fri, 15 Nov 2019 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat saadi
अकबरपुर में दूल्हे को तिलक करते सीडीओ जोगिंदर सिंह - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को जिले की सभी छह तहसीलों में 370 जोड़ों ने दांपत्य जीवन में कदम रखा। इस दौरान वैदिक मंत्रों व मंगल गीतों से पांडाल गूंजता रहा। कार्यक्रम में कई जोड़ों का निकाह भी पढ़ाया गया। माती स्थित ईको पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सांसद देवेंद्र सिंह भोले समेत कई जन प्रतिनिधियों, पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। सामूहिक विवाद में पंजीकरण कराने के बाद भी 39 जोड़े कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

ईको पार्क में 75 जोड़ों का विवाह कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि बेटियों की शानदार तरीके से शादी करने के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की है। बिना भेदभाव के हो रहे इस आयोजन का सभी जाति व धर्म के लोगों को लाभ मिल रहा है। डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सामूहिक विवाह के आयोजन में नवविवाहित जोड़ों को जरूरी गृहस्थी के सामान के साथ ही सरकार की ओर से हर जोड़े को 51 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम में विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा बेटियां मां बाप की लाडली होती हैं। वह ससुराल जाकर अपने व्यवहार से वहां भी बेटी का दर्जा पा सकती हैं।
विज्ञापन

हिंदी रीति रिवाज से शादी कराने में गायत्री परिवार के रूरा निवासी विनोद कुमार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ मंत्रोच्चारण करके विवाह सपंन्न कराया। कार्यक्रम में सीडीओ जोगिंदर सिंह, एएसपी अनूप कुमार, अपर मुख्य अधिकारी मणींद्र सिंह, एसडीएम आनंद कुमार सिंह, डीपीआरओ शिवशंकर सिंह, डीडीओ प्रद्युम्न कुमार, समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक पांडेय, सीओ अर्पित कपूर समेत कई अफसरों के अलावा अकबरपुर नगर पालिक परिषद की चेयरमैन ज्योत्सना कटियार, पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह, गुड्डन, बबलू कटियार, कंचन मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलाई गईं ब्यूटीशियन
समाज सेवी कंचन मिश्रा ने दुल्हनों के सजाए जाने की जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने ब्यूटीशियन मनोरमा पाल, कीर्ति सक्सेना, निकिता कुशवाहा, मीना कुशवाहा, काजल के सहयोग से सभी 75 दुल्हनों को सजाने का काम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed