{"_id":"5e123c158ebc3e87a8206b5d","slug":"kanpur-dehat-road-akbarpur-news-knp5365726121","type":"story","status":"publish","title_hn":"झींझक रूरा मार्ग से हटने लगी मिट्टी व सिल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झींझक रूरा मार्ग से हटने लगी मिट्टी व सिल्ट
विज्ञापन
ींझक-रूरा रोड पर पड़ी सिल्ट हटाती जेसीबी
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिले से निकली रामगंगा नहर चौड़ी व गहरी की गई। इससे निकली सिल्ट व मिट्टी को ठेकेदारों ने झींझक-रूरा मार्ग पर डाल दिया था। इससे राहगीरों समेत क्षेत्रीय लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अमर उजाला ने चार जनवरी के अंक में लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद सिंचाई विभाग के अफसरों ने ठेकेदारों को सड़क साफ करने के निर्देश दिए हैं। रविवार से इस पर काम को शुरू कर दिया गया।
हेड से टेल तक पानी न पहुंचने से किसानों को सिंचाई में परेशानी होती थी। टेल तक पानी पहुंचे इसके लिए विभाग के दिसंबर में नहर को चौड़ा व गहरा कराया गया। इस दौरान ठेकेदारों ने नहर से निकली सिल्ट व मिट्टी को झींझक-रूरा मार्ग पर डाल दिया। इससे वहां से निकलने के दौरान राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन पहले हुई बूंदा-बांदी से सड़क पर फिसलन हो गई। इससे राहगीरों की समस्या और बढ़ गई। अमर उजाला ने राहगीरों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया।
इसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदारों को सड़क पर पड़ी सिल्ट व मिट्टी हटाने के निर्देश दिए। रविवार से जेसीबी व पोकलैंड़ से मिट्टी व सिल्ट हटाने का काम शुरू कर दिया गया। इससे राहगीरों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया कि वहां पड़ी सिल्ट को सड़क के दूसरी तरफ से निकले रजबहे में डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
जेई विनोद कटियार ने बताया कि कि ठेकेदारों को सड़क से मिट्टी व सिल्ट हटाने के निर्देश दिए हैं। इस पर काम शुरू कर दिया गया है। एक सप्ताह में सड़क पूरी तरह से साफ हो जाएगी। नहर में पानी बढ़ाए जाने के लिए पत्र भेजा गया है।