{"_id":"5de1754a8ebc3e54fe125428","slug":"kanpur-dehat-rain-akbarpur-news-knp5290573145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मौसम में बढ़ी ठंडक, किसानों का फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मौसम में बढ़ी ठंडक, किसानों का फायदा
विज्ञापन
बारिश होने से खेतों में गीले पड़े धान के गट्ठर।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिले के कई हिस्सों में गुरुवार रात तेज बारिश हुई। कुछ जगह केवल बूंदाबांदी हुई। बरसात और हवा ने ठंडक बढ़ा दी है। लाही, चना, गेहूं की बुआई समय से करने वाले किसानों को बरसात से फायदा हुआ है। कुछ किसानों के धान के गट्ठर अभी भी खेतों में पड़े होने से नुकसान पहुंचा है।
शिवली, झींझक, रसूलाबाद क्षेत्र में तेज बारिश से किसानों को राहत मिल गई है। निजी नलकूपों से सिंचाई करने की तैयारी में लगे किसानों को फायदा हुआ है। रसूलाबाद क्षेत्र में कुछ किसानों के धान की फसल खलिहानों में रखी है। उसे तैयार करने का काम रोकना पड़ा। गट्ठर भीगने से नुकसान पहुंचा है। गजनेर, सरवनखेड़ा, रनियां में हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई है। लोग स्वेटर पहन कर घरों से निकले। एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि तहसील क्षेत्र में किसानों को नुकसान होने की जानकारी नहीं है।
बारिश से बैरी तिराहा बस अड्डा रोड पर अतिक्रमण के कारण जलभराव हो गया। इससे पैदल चलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कल्याणपुर शिवली रोड पर बैरी तिराहा बस अड्डे पर दुकानदारों ने सड़क तक अतिक्रमण कर रखा है। दुकानदारों ने दुकानों के सामने मिट्टी डालकर सड़क से फुटपाथ ऊंचा कर दिया है। शुक्रवार की सुबह से बारिश में बैरी के मुख्य बस स्टॉप पर जलभराव हो गया। जलभराव के बीच से ही वाहन निलते रहे।
विज्ञापन
मैथा ब्लाक मुख्यालय जाने वाले अधिकारी भी यहीं से होकर गुजरते हैं। मैथा तहसील का मुख्यालय भी बैरिदरियाव गांव में चंद कदम की दूरी पर है। फिर भी अफसर ध्यान नहीं देते हैं। तहसीलदार रामशंकर ने कहा कि अतिक्रमण हटवाया जाएगा।