फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Property dealer murdered with sharp weapons, dead body found next to house

कानपुर देहात : प्रापर्टी डीलर की धारदार हथियार से हत्या, घर के बगल में पड़ा मिला शव

Thu, 17 Mar 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Property dealer murdered with sharp weapons, dead body found next to house
घटना के बावत जानकारी लेते एसपी स्वप्निल ममगाई। संवाद - फोटो : AKBARPUR
मुंगीसापुर (कानपुर देहात)। मुंगीसापुर में मस्जिद वाली गली में रहने वाले प्रापर्टी डीलर युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसके गर्दन व सिर में कई वार किए गए। शव घर के बगल में पड़ा मिला।
विज्ञापन

सुबह घटना की जानकारी पर पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसपी ने परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। परिजनों ने किसी ने रंजिश न होने की बात कही है।
विज्ञापन

मुंगीसापुर निवासी नरेश कुमार संखवार (40) प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। उनकी पत्नी राखी मुबारकपुर सिकंदरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। नरेश परिवार सहित कई सालों से मुंगीसापुर में रहते थे। मंगलवार रात रोज की तरह वह घर के अंदर गैलरी में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी राखी, बेटी शिवांगी (17), अंशिका (12), बेटा राज (9) बगल के कमरे में सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे पत्नी की नींद खुली तो देखा कि पति बिस्तर पर नहीं हैं और गेट खुला है। इस पर घर के बाहर जाकर देखा तो बगल में नरेश का शव रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला।
उसके गर्दन व सिर में धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। पत्नी ने पुलिस के साथ एंबुलेंस को बुलाया। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ शिव ठाकुर व प्रभारी निरीक्षक अखिलेश जायसवाल ने एंबुलेंस से नरेश को जिला अस्पताल भेजा।
वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी स्वप्रिल ममगाई ने घटनास्थल का निरीक्षण का परिजनों से बात की। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बस्ती के अंदर हुई घटना से लोगों में हड़कंप है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा है।

युवक की हत्या में परिजन किसी से रंजिश न होने की बात कह रहे हैं। व्यापारिक रंजिश समेत कई अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - शिव ठाकुर, सीओ डेरापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed