फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Principal riding a bike dies after being hit by a vehicle was not wearing a helmet report filed

Kanpur Dehat: वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रधानाचार्य की मौत, हेलमेट नहीं लगाए थे…चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 11 Jul 2025 04:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Jul 2025 04:31 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: झांसी-कानपुर हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रधानाचार्य की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Principal riding a bike dies after being hit by a vehicle was not wearing a helmet report filed
रामकुमार फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में झांसी-कानपुर हाईवे पर भोगनीपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर फ्लाईओवर पर गुरुवार की रात बाइक सवार प्रधानाचार्य को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट लगाए थे।

विज्ञापन

जालौन जिले के कालपी कागजीपुरा निवासी सूर्यांश ने बताया कि पिता रामकुमार ओमरे (54) गुरुवार को किसी काम से बाइक से रनियां गए थे। रात नौ बजे के करीब रनियां से निकले थे। देर रात हाईवे पर देवीपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट
राहगीरों ने उन्हें देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना पर वह सीएचसी पहुंचे और पिता को लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां उनकी मौत हो गई। वह कदौरा स्थित एक प्राइवेट महाविद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थे। भोगनीपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed