{"_id":"63277fca4996990ef57bf6fa","slug":"kanpur-dehat-police-play-in-the-case-of-attempted-kidnapping-of-a-student-fir-registered-under-simple-sections-akbarpur-news-knp7188383139","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : छात्रा के अपहरण के प्रयास मामले में पुलिस ने किया खेल, साधारण धाराओं में दर्ज की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : छात्रा के अपहरण के प्रयास मामले में पुलिस ने किया खेल, साधारण धाराओं में दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन
कानपुर देहात। सरवनखेड़ा में अनुसूचित जाति की छात्रा के अपहरण के प्रयास के मामले में गजनेर थाना पुलिस ने खेल कर दिया। पुलिस ने मामले में हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अपने कार्रवाई की इतिश्री कर ली। जानकारी पर एसपी सुनीति ने थानेदार से स्पष्टीकरण तलब किया है।
सरवनखेड़ा निवासी एक किसान की 12 वर्षीय नातिन गांव के ही प्राइमरी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। वह शनिवार की दोपहर गांव में सड़क के किनारे बकरियां चरा रही थी। उसी दौरान वहां कार से चार लोग पहुंचे और उसके अपहरण का प्रयास किया।
छात्रा के शोर मचाने और आसपास के खेतों में काम रही महिलाओं के दौड़ने पर कार सवार ने 20 मीटर तक उसे घटीने के बाद छोड़ दिया था। इस दौरान कार का पहिया चढ़ने से छात्रा घायल हो गई थी। इसके चलते वह जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
मामले में परिजनों ने तहरीर में भी अपहरण के प्रयास की बात लिखकर दी थी। वहीं थानाध्यक्ष शिव प्रकाश ने बताया कि अज्ञात कार सवारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 287 व धारा 338 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जल्द ही कार सवारों का पता लगा लिया जाएगा। इधर, एसपी ने बताया कि अपहरण का प्रयास की धारा क्यों नहीं लगाई है। इस मामले में गजनेर थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।