{"_id":"62587a75615b8b482c327f36","slug":"kanpur-dehat-police-caught-two-shopkeepers-selling-fake-solutions-akbarpur-news-knp691246960","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : नकली सॉल्यूशन बेच रहे दो दुकानदारों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : नकली सॉल्यूशन बेच रहे दो दुकानदारों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
सिकंदरा। महमूदपुर गांव के पास हाईवे किनारे गल्फ कंपनी का नकली सॉल्यूशन बेचने के मामले में पुलिस ने दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां कंपनी के लोगों के साथ छापामार कर जांच की।
गल्फ कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी पंकज गुप्ता ने बताया कि सिकंदरा के महमूदपुर के गांव के पास हाईवे किनारे दुकानों में नकली सॉल्यूशन बेचे जाने की सूचना मिल रही थी।
इसकी पुष्टि करने के बाद पुलिस से शिकायत की गई। गुरुवार को आलमपुर गांव के मनोज गुप्ता व फिरोजपुर के कौशल किशोर की दुकान में छापा मारा गया। दोनों के यहां दो बाल्टी भरी व 230 बाल्टी खाली बरामद हुई है।
विज्ञापन
दुकान में नकली सॉल्यूशन बनाकर कंपनी का मार्का लगाकर ग्राहकों को बेचा जा रहा था। सॉल्यूशन का उपयोग ट्रकों में किया जाता है। प्रभारी निरीक्षक राम गोविंद मिश्रा ने बताया कि दोनों दुकानदारों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।