फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat police

महिला सिपाही नहीं खोल सकी रायफल, एएसपी नाराज

Sat, 01 Feb 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat police
राजपुर थाना परिसर का निरीक्षण करते एएसपी अनूप कुमार। - फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। शुक्रवार को एएसपी अनूप कुमार ने राजपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। महिला सिपाहियों के रायफल न खोल पाने पर एएसपी ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

एएसपी ने राजपुर थाना परिसर में साफ-सफाई देखी। इसके बाद मेस, हवालात का निरीक्षण किया। शस्त्रों के रखरखाव की स्थिति देखी। एएसपी ने महिला पुलिसकर्मी से रायफल लोड करने को कहा।
विज्ञापन

महिला सिपाही सोनिया व पूजा रायफल नहीं खोल सकी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद ग्राम अपराध रजिस्टर, बीट पुस्तिका, थाना समाधान व तहसील रजिस्टर के आलावा महिला अपराध रजिस्टर का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह से टॉप टेन अपराधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चौकीदार और थानेदार में तालमेल बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकीदार ही थानेदार के लिए अहम कड़ी है। वह ग्राम क्षेत्र में कड़ी चौकसी रख सकते हैं। उप निरीक्षक नसीम खां, कमलकांत, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, प्रधान अनवार खां, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवध विश्नोई, रमऊ प्रधान कलाम अली, बब्बन दीक्षित, विमल कटियार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed