फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Pledge administered for compulsory voting on National Voters' Day

कानपुर देहात ःराष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अनिवार्य मतदान की दिलाई शपथ

Wed, 26 Jan 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Pledge administered for compulsory voting on National Voters' Day
कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाते डीएम मौजूद अधिकारी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मतदान की ताकत संविधान से मिली है। इसी अधिकार से ही हमें लोकतंत्र की सरकार मिलती है। मतदान के दिन हर वोटर को बूथ पर जाकर अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

यह बातें मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम के दौरान डीएम ने कही। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन को गरिमामयी बनाने में मतदान का अधिकार भी है शामिल है।
विज्ञापन

बारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर विभिन्न स्कूल ऑनलाइन जुड़े। डीएम ने मौजूद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को और वर्चुअल तरीके से जुड़े स्कूलों के छात्र-छात्राओं को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मतदान का अधिकार पाने के लिए देशवासियों ने एक लंबा संघर्ष किया है। इस बार यह अवसर 20 फरवरी को मिलेगा। मत का प्रयोग अवश्य करें। एसपी स्वप्रिल ममगाई ने कहा कि शपथ के अनुसार लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान जरूर करें। सीडीओ सौम्या पांडेय ने कहा कि सभी को मतदान का समान अवसर मिला है। इससे कोई भी वंचित नहीं रहना चाहिए।

वहीं, स्वीप योजना में बेहतर काम करने वाले शिक्षक अशोक कुुमार, अजय पाल सिंह, रीना कटियार को डीएम ने प्रमाण पत्र दिया। यहां एडीएम प्रशासन गरिमा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदंबा प्रसाद गुप्ता, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट युगांतर त्रिपाठी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट/नोडल स्वीप साक्षी शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed