फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat park

रनियां में बनकर तैयार हो गया लक्ष्य पार्क, हुआ लोकार्पण

Fri, 15 Nov 2019 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat park
रनियां में लक्ष्य पार्क का शुभारंभ करते सांसद व डीएम आदि - फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। औद्योगिक क्षेत्र रनियां के साइड नंबर दो में स्थित लक्ष्य पार्क का सांसद देवेंद्र सिंह भोले, एमएलसी अरुण पाठक और डीएम राकेश कुमार सिंह गुरुवार को लोकार्पण किया। पौध रोपण के बाद जनप्रतिनिधियों व डीएम ने कहा कि पार्क स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बनवाया गया है। युवा स्वस्थ्य रहने के लिए पार्क में व्यायाम कर सकते हैं। अब पार्क को साफ सुथरा रखने का दायित्व स्थानीय लोगों का है।
विज्ञापन

युवाओं के खेलकूद व बुजुर्गों को टहलने के लिए 18 लाख रुपये की लागत से लक्ष्य पार्क बनवाया गया है। पार्क के लोकार्पण के बाद सांसद, एमएलसी और डीएम परिसर में अशोक के पौधे रोपित किए। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी नितिन कुशवाहा ने जनप्रतिनिधियों व डीएम का शॉल पहनकर स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि पार्क को और विकसित किया जाएगा। परिसर के बीचो-बीच हाई मॉस्क लाइटें लगवाई जाएंगी। ताकि रात के समय पार्क में आने वालों को किसी तरह की समस्या न हो। एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि मैने वादा पूरा कर दिया है। अब युवाओं पर इस पार्क को सुंदर व साफ सुथरा की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह, रवि शुक्ला, आईआईए के चेयरमैन आलोक जैन, विष्णु कुमार गुप्ता, उमा शंकर गुप्ता, बालजी शुक्ला, राजीव माहेश्वरी, रोहित बृजपुरिया, अनुराग चतुर्वेदी, शिरोमणि सिंह, शिवशरण गुप्ता, बउवन शुक्ला, संगीत शर्मा, सूरज शर्मा, शैलेंद्र त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed