{"_id":"634b9ac60462e23960339c9e","slug":"kanpur-dehat-one-crore-fraud-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: धोखे में रखकर खाते से पार किए एक करोड़, ऐसे खुला मामला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: धोखे में रखकर खाते से पार किए एक करोड़, ऐसे खुला मामला, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 16 Oct 2022 11:17 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:17 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात में अकबरपुर स्थित अनंतराज अस्पताल के एक कर्मचारी ने संचालक को धोखे में रखकर उनके खाते से एक करोड़ रुपये पार कर दिए। वे जब बैंक पहुंचे तो धोखाधड़ी की जानकारी हुई। संचालक ने अकबरपुर कोतवाली में शास्त्रीनगर निवासी कर्मचारी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। देर शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अनंतराज अस्पताल में शास्त्रीनगर निवासी कर्मचारी संजय यादव काम करता था। संचालक डॉ. अमित कटियार ने बताया अस्पताल व अकबरपुर स्थित पीहू डायग्नोस्टिक सेंटर का बैंक खाता एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक में था। कर्मचारी संजय उनके यहां चार साल से नौकरी करता था।
विज्ञापन
संजय ही नकदी की निकासी और जमा करने का काम करता था। भरोसेमंद होने के कारण उन्होंने डेबिट कार्ड भी संजय को दे रखा था। आरोप है कि संजय ने दो माह में उनके खाते से करीब एक करोड़ रुपये निकाल लिए। रुपये निकालने के बाद फर्जी बैंक स्टेटमेंट दे देता था। उनकी मां के नाम के भी फर्जी हस्ताक्षर कर धनराशि निकाल ली। डॉ. अमित ने संजय उसकी पत्नी राजेश्वरी, भाई राजेश व सुनील पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन