फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Now enjoy boating in Jageshwar pond, Nagar Panchayat has ordered two boats

कानपुर देहात : अब जागेश्वर तालाब में लें नौकाविहार का मजा, नगर पंचायत ने मंगवाई दो नावें

Sun, 10 Jul 2022 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Now enjoy boating in Jageshwar pond, Nagar Panchayat has ordered two boats
जागेश्वर मंदिर में नौका बिहार करते बच्चे। संवाद - फोटो : AKBARPUR
शिवली। जागेश्वर मंदिर के पास स्थित तालाब में अब लोग जलविहार का भी आनंद ले पाएंगे। इसके लिए नगर पंचायत ने दो नावें मंगाई हैं। इसके लिए प्रति व्यक्ति 10 रुपये शुल्क रखा गया है। नावों की देखरेख के लिए एक कर्मचारी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिहाज से जागेश्वर मंदिर के पास स्थित तालाब में जलविहार शुरू किया गया है। यहां मंगाई गईं दोनों नावों का जलावतरण पूजन अर्चन नगर पंचायत के चेयरमैन अवधेश शुक्ला की देखरेख में शनिवार को किया गया।
विज्ञापन

ईओ अखिलेश तिवारी ने बताया कि जागेश्वर मंदिर तालाब में दो नावों को चलाया गया है। इससे लोग जलविहार का मजा ले सकते हैं। फिलहाल इसका शुल्क 10 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। उन्होंने बताया कि लाइफ जैकेट अभी नहीं हैं। इनकों भी मंगवा लिया जाएगा। एक कर्मचारी नावों की देखरेख के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed