{"_id":"618d7381f1c6374e532df30f","slug":"kanpur-dehat-normal-operation-started-in-district-hospital-amidst-incomplete-arrangements-akbarpur-news-knp663404929","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : अधूरी व्यवस्थाओं के बीच जिला अस्पताल में सामान्य ऑपरेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : अधूरी व्यवस्थाओं के बीच जिला अस्पताल में सामान्य ऑपरेशन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिला अस्पताल में दो माह बाद अधूरी व्यवस्थाओं के बीच सामान्य ऑपरेशन शुरू हो गए। हालांकि ऑक्सीजन ट्रॉली की मरम्मत नहीं होने से केवल हाइड्रोशील का ही ऑपरेशन किया जा रहा है, जबकि गंभीर ऑपरेशन कराने के लिए अभी भी मरीजों को टरकाया जा रहा है। इससे आयुष्मान लाभार्थी समेत गरीबों को शासकीय चिकित्सा व्यवस्था का फायदा आसानी से नहीं मिल पा रहा है।
खराब ऑक्सीजन ट्रॉली के नाम पर पिछले दो माह से जिला अस्पताल के सामान्य ऑपरेशन थियेटर को बंद कर जिम्मेदार खेल कर रहे थे। मरीजों को दलालों के माध्यम से निजी अस्पतालों में भेजा जा रहा था। जहां उनसे इलाज के नाम पर वसूली होती थी।
जिला अस्पताल में सामान्य व गंभीर किसी तरह का ऑपरेशन न होने से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा था। अमर उजाला के कई बार मुद्दा उठाने पर अधूरी व्यवस्थाओं के बीच ओटी में गुरुवार से सामान्य ऑपरेशन शुरू कर दिए।
विज्ञापन
पहले दिन झींझक के राहुल का हाइड्रोशील, अकबरपुर निवासी अनंत मिश्रा की उंगली में गांठ सहित चार मरीजों के ऑपरेशन किए गए। वहीं हार्निया का ऑपरेशन कराने आए संगसियापुर निवासी आयुष्मान लाभार्थी राम नरायण (55) को ऑक्सीजन ट्राली खराब होने की बात कहकर टरका दिया गया।
ऑक्सीजन ट्रॉली की मरम्मत के लिए कंपनी के कर्मचारी बुलाए गए थे, लेकिन खामी पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकी है। जल्द ही मरम्मत कराने का प्रयास किया जा रहा है। - डॉ. वंदना सिंह (सीएमएस जिला अस्पताल)