फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news, corona

जिले को मिली 356 रैपिड किट, संदिग्धों की जांच शुरू

Mon, 20 Apr 2020 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news, corona
कानपुर देहात। कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए शासन से जिले को 356 रैपिड किट मिल गई हैं। इनमें से तीन सौ किट सीएमओ और 56 किटें जिला अस्पताल अकबरपुर को दी गई हैं। सीएमओ का कहना है कि जिन संदिग्धों की रैपिड किट से जांच होगी और वह निगेटिव पाए जाते हैं तो उनके सैंपल जांच के लिए नहीं भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में अभी तक कोरोना संदिग्धों की जांच के नाम पर इंफ्रारेड थर्मामीटर से सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था थी। इससे शरीर का तापमान मापा जांचा है। अधिक तापमान होने पर उसके खून व लार का नमूना जांच के लिए कानपुर मेडिकल भेजा जाता था। पूरी प्रक्रिया में कई दिनों का समय लगता था। ऐसे में संदिग्धों की तुरंत जांच के लिए शासन से 356 रैपिड किट जिले में भेजी गई हैं। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि उन्हें तीन सौ किट मिली हैं। इन्हें सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजा जा रहा है। एक हजार किटों की और मांग की गई है। बताया कि किट से जांच के दौरान जिन संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आएगी, उनके रक्त व स्वाब के सैंपल जांच के लिए नहीं भेजे जाएंगे। किट में पॉजिटिव आने वालों के ही सैंपल मेडिकल कालेज भेज जाएंगे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरए मिर्जा ने बताया कि 56 रैपिड किट मिली थी। 13 की जांच की जा चुकी है। अभी 43 किट स्टाक में हैं। सौ किटों की और मांग भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed