फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने निकाली पद यात्रा

Tue, 29 Dec 2020 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
कानपुर देहात। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर सिंकदरा में खेत और किसान की रक्षा के लिए कांग्रेस संदेश पद यात्रा निकाली गई। इस दौरान किसानों से रूबरू होकर कृषि कानूनों के नुकसान बताए गए।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष नरेश कटियार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिकंदरा में संदेश पद यात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष ने किसानों को कृषि कानूनों के नुकसान बताते हुए कहा कि कानून से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी खत्म हो जाती है। किसान अपनी ही जमीन पर बंधुआ मजदूर बनने को मजबूर हैं। किसी भी वाद-विवाद पर कोर्ट के दरवाजे भी बंद हो जाते हैं। सरकार मंडियां खत्म कर कृषि संबंधित व्यवसाय, मजदूरों की आजीविका छीन कर गांव के विकास को बाधित करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसान हित में तीनों कृषि कानून निरस्त किए जाएं और सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दे। सभी कृषि उपकरणों से जीएसटी खत्म की जाए। किसानों का कर्ज माफ और बिजली बिल आधा किया जाए। इस दौरान अंशुल तिवारी, राकेश सचान, अंबरीश गौर, शमीम कुरैशी, मनोज वर्मा, महावीर यादव, वाजिद कुरैशी, गुलफान खां, सुरेंद्र कटियार आदि मौजूद रहे। रूरा प्रतिनिधि के मुताबिक, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की 136वीं वर्षगांठ नगर पंचायत कार्यालय में मनाई गई। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पीसीसी दिलीप कुमार सिंह मुन्ना ने कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देश की आजादी का प्रतिनिधित्व करने वाले महापुरुषों व शहीदों के त्याग व बलिदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान रामौतार दीक्षित, महेश तिवारी, रमेश चंद्र, हरिशंकर, सुलेमान, मान सिंह, शशांक, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed