फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

डेढ़ करोड़ की चरस के साथ एसटीएफ ने सात तस्कर पकड़े

Tue, 29 Dec 2020 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
कानपुर देहात। एसटीएफ ने सोमवार को 30 किलो चरस के साथ तीन महिलाओं समेत सात तस्करों को गिरफ्तार किया। इसमें चार बिहार प्रांत के रहने वाले हैं। इनके पास से बरामद हुई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य के अनुसार करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। नेपाल से चरस लाकर जिले में स्टाक करने के बाद मांग के अनुसार आसपास के जनपदों में खपाई जाती थी। एसटीएफ टीम को इसकी भनक लग गई थी। सोमवार को टीम ने सिकंदरा के सूर्या होटल के पास तस्कर गिरोह के सात लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से एक हजार रुपये नेपाली मुद्राएं मिली हैं।
विज्ञापन

नेपाल से चरस तस्करी की जानकारी पर सीओ एसटीएफ कानपुर तेजबहादुर सिंह टीम के साथ लगे थे। सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि तस्कर सिकंदरा के सूर्या ढाबा के पास पहुंच चुके हैं। इस पर टीम ने वहां पहुंच कर कानपुर के बराजपुर शिवराजपुर निवासी सुरेंद्र चंद्र, रमेशपुर चौबेपुर की सुशीला, बलरामपुर मंगलपुर कानपुर देहात के जितेंद्र सिंह के अलावा बिहार प्रांत के इनरवा रमघड़वा मोतिहारी के खुर्शीद सिद्दीकी, गुड़िया खातून, सोनी खातून, चंपारण जिले के छतौनी जिलाह पूर्वी के सलीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 30 किलो चरस, 4950 रुपये, एक हजार नेपाली मुद्राएं, पांच मोबाइल, दो बाइक, मोतिहारी से दिल्ली का एक टिकट मिला है। सीओ एसटीएफ कानपुर तेजबहादुर सिंह ने बताया कि इन लोगों ने नेपाल से चरस तस्करी कर बिहार की सीमा में स्टाक करने की जानकारी दी है। गिरोह के सरगना कानपुर देहात के जितेंद्र सिंह की मांग पर चरस की खेप पहुंचाते थे। वह चरस की खेप को कानपुर नगर, औरैया, इटावा, हमीरपुर, जालौन आसपास के सभी जनपदों में जितेंद्र अपने गुर्गों के माध्यम से खपाता था। जितेंद्र पहले भी मादक पदार्थ तस्करी में पकड़ा जा चुका है। प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा रामबहादुर पाल ने बताया कि एसटीएफ के इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध मादक पदार्थ तस्करी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed