फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

बेटियों को खूब पढ़ाएं, समाज को उन्नत बनाएं

Tue, 27 Oct 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
कानपुर देहात। मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तीकरण, नारी सम्मान व स्वावलंबन अभियान के 17 से 25 अक्तूबर तक चले प्रथम चरण का समापन हो गया। रविवार को कलक्ट्रेट में सभागार में समापन मौके पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि बेटियां परिवार का ख्याल रखती हैं। हमें उनका ख्याल रखना चाहिए। विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि बेटियों को खूब पढ़ाएं और समाज को उन्नत बनाने में योगदान दें।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी केशव कुमार चौधरी, सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। 101 वर्ष की वृद्धा को राज्यमंत्री ने सम्मानित किया। छात्राओं की बनाई रंगोली को सराहा। एसपी ने कहा कि थानों में महिला हेल्प डेस्क पीड़ित महिलाओं की मदद का कदम है। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से 6 माह तक मिशन शक्ति अभियान कई चरणों में चलाया जाएगा। यहां महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। मिशन में लगे अफसरों, कर्मचारियों, समाजसेवियों व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। यहां एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. राजेश कटियार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय, संरक्षण अधिकारी धर्मेंद्र ओझा, समाजसेवी कंचन मिश्रा, माया कोरी, नवीन दीक्षित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed