{"_id":"5ef254b98ebc3e431b2fbfa9","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp5672212134","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिक्स चार्ज माफी के लिए जून में जमा करना होगा बकाया बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिक्स चार्ज माफी के लिए जून में जमा करना होगा बकाया बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। विद्युत विभाग वाणिज्यिक व औद्योगिक कनेक्शन पर प्रति माह फिक्स चार्ज वसूलता है। मार्च व अप्रैल में लॉकडाउन पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान और उद्योग बंद होने से दोनों माह में फिक्स चार्ज माफ कर दिया गया है। अब बकाया बिल जमा करने पर एक माह के बराबर और फिक्स चार्ज में छूट देने की योजना है।
इस योजना में वाणिज्यिक विद्युत कनेक्शन होटल, रेस्टोरेंट, दुकानदार, गेस्ट हाउस, मैरिज हॉल, कोचिंग इंस्टीट्यूट, औद्योगिक कनेक्शन चक्की, कारखाना या अन्य बड़े कनेक्शन अस्पताल व फैक्ट्री संचालकों का लाभ होगा। हालांकि माफ फिक्स चार्ज की छूट जुलाई के बिल में प्रदान की जाएगी। उपभोक्ताओं को 30 जून तक पूरा बकाया बिल जमा करना होगा। इस योजना में उपभोक्ताओं को कम से कम 75 रुपये व अधिकतम 2.25 लाख रुपये तक माफी का लाभ होगा। अधीक्षण अभियंता श्रीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फिक्स चार्ज लोड के अनुसार तय होता है। जिले में वाणिज्यिक कनेक्शन 4380, औद्योगिक कनेक्शन 1206 और 50 किलोवाट से अधिक भार वाले 235 कनेक्शन हैं। इन सभी को मिलाकर लगभग 35 करोड़ रुपये बिल की बकायेदारी है। जून तक का पूरा बिल 30 जून तक जमा करने वाले उपभोक्ताओं को जुलाई के बिल में एक माह के बराबर फिक्स चार्ज की छूट मिल जाएगी।