फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

शुभ मुहूर्त में हुआ होलिका दहन, शुरू हुई रंगों की बौछार

Mon, 09 Mar 2020 07:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
राजपुर के दमनपुर गांव में होलिका का पूजन करते लोग। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सोमवार शाम शुभ मुहूर्त में जिले में 1632 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। लोगों ने होलिका में बल्ले डाले और गन्ने में बांधकर जौ और गेहूं की बालियां भूनीं। अबीर, गुलाल उड़ाने के साथ ही एक-दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह युवाओं की टोलियां निकली और होलिका को रंग-बिरंगी झालरों और कलावा से सजाया। देर शाम पूजन के बाद होलिका दहन शुरू हुआ। गन्ने में बांधकर जौ व गेहूं की बालियां लोगों ने आग में भूनने के साथ होलिका की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की। होलिका की आग लोग घरों में ले गए। घर में गुड़ व सोंठ की गुझिया से छोटी होलिका का पूजन किया। संवेदनशील कुछ स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी रही। लोग एक-दूसरे के गले मिले। इसके बाद माथे पर अबीर का टीका लगाया। पुखरायां में सोमवार को होलिका पूजन किया गया। पुखरायां पुरानी बस्ती में कस्बे की सबसे पुरानी होली जलाई जाती है। आनंदेश्वर मंदिर में भगवान शिव का पूजन होता है। पं. गोपाल शास्त्री ने विधि-विधान से भगवान शंकर का जलाभिषेक कराया।
विज्ञापन

भोगनीपुर के जुनैदपुर में नारियल की होली पूजन कर जलाई गई। यहां 80 हजार नारियलों की होली बनाई गई थी। लोगों ने होलिका की परिक्रमा कर सुख समृद्धि की कामना की। महंत कमल कांत ने बताया कि होलिका दहन से वातावरण शुद्ध हो गया। राजपुर के दमनपुर मार्ग पर स्थित श्री बाला जी महाराज संकट मोचन धाम मे सोमवार को नारियल की होली जलाई गई। कई जनपदों से आए बाला जी के भक्तों ने जयकारे लगाए। पुजारी बाबा गुलाब सिंह कुशवाहा ने बताया कि 1001 नारियल की होली जलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

होलिका में जौ व गेहूं की बालियां गन्ने में बांधकर भूनने की परंपरा है। सोमवार को ट्रैक्टरों से किसान गन्ने लेकर कस्बों में पहुंचे। अकबरपुर, रूरा, शिवली, झींझक, पुखरायां, रसूलाबाद, सिकंदरा व रनियां में लोगों ने गन्ने खरीदे। होली पर गन्ने की मांग को देखते हुए किसानों ने 10 से लेकर 20 रुपये प्रति पीस के हिसाब से गन्ना बेचा। जौ व गेहूं की बालियां भी 5 से 10 रुपये में बिकी।
दूज को महाकालेश्वर मंदिर से शिव बारात निकलेगी। रात में धनुषभंग का मंचन होगा। 11 मार्च को निकलने वाली शिव बारात की तैयारी के लिए समिति की बैठक हुई। धनुष भंग के मंचन में नामी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। समिति के अध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि शिव बारात भव्य होगी।

कडरी के हनुमान मंदिर में सोमवार को फाग हुआ। प्रतिवर्ष की तरह बड़ी संख्या में भक्तों ने हनुमान मंदिर पहुंच कर फाग गाया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। औनहा गांव में मानव सेवा समिति की ओर से होली मिलन समारोह हुआ। समिति के कार्यालय पर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष मोहित त्रिवेदी, आनंद मिश्रा, बाबू तिवारी, किशन सिंह, श्याम जी, आशीष मिश्र, अजय राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed