फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

स्कूली बच्चों की जान के साथ हो रहा खिलवाड़

Thu, 20 Feb 2020 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
झींझक में स्कूली बसों की जांच करते आरआई। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। परिवहन विभाग की स्कूली वाहनों की जांच में खुलासा हुआ है कि स्कूली बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जांच में बसों की आपातकालीन खिड़की नहीं खुली। अग्निशमन यंत्र, अलार्म और जीपीएस सिस्टम लगा नहीं मिला। स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में गड़बड़ी ठीक करने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार सिंह ने स्कूली वाहनों की जांच के लिए एआरटीओ प्रवर्तन, यात्री कर अधिकारी और आरआई के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की थी। यह टीमें चयनित क्षेत्रों में स्कूली वाहनों की जांच कर रही है। आरआई सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डेरापुर के विजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल, रसूलाबाद के न्यू इरा पब्लिक स्कूल, गरीब नवाज एजूकेशन सेंटर, कृष्ण कुमार दुबे, आरपीएस इंटर कालेज और झींझक के एमएस कॉमेंट, मीरा देवी, शारदा शिक्षण संस्थान सहित कई स्कूलों के वाहनों की जांच की गई। इन सभी स्कूलों में कई तरह की कमियां पाई गईं। वाहनों में जीपीएस, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी, बसों में अलार्म सिस्टम, आपातकालीन खिड़की को खोलने की कोई व्यवस्था नहीं मिली। अधिकारियों ने सभी स्कूलों को नोटिस जारी किया है। एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि डीएम के निर्देश पर जिले के स्कूली वाहनों की जांच लगातार की जा रही है। गड़बड़ी मिलने पर स्कूलों को नोटिस जारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले के अधिकतर स्कूलों में एक वाहन पंजीकृत है, लेकिन कई डग्गामार वाहनों से बच्चों को ढोने का काम किया जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया कि कई वाहनों में अवैध एलपीजी गैस किट लगी हैं। उसी से बच्चों को लाने और ले जाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने स्कूली वाहनों की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया था। इसमें संबंधित बीईओ व अलग-अलग स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी शामिल किया था। यह लोग जांच में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जांच के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारी ही नजर आ रहे हैं। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed