फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Mother sets fire with innocent children, mother and son die, daughter serious

नशे में घर पहुंचे पति से हुआ विवाद: मासूमों को गोद में लेकर मां ने लगाई आग, मां-बेटे की मौत, बेटी गंभीर

Sun, 18 Jun 2023 06:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Jun 2023 06:36 PM IST
सार

Kanpur Dehat: यूपी के कानपुर देहात में दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। पति से विवाद के बाद महिला ने दो बच्चों के साथ आग लगा ली। मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Mother sets fire with innocent children, mother and son die, daughter serious
मां-बेटे की जलकर मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के घनश्यामपुरवा में नशे में घर पहुंचे पति से विवाद के बाद महिला दो मासूमों को लेकर कमरे में चली गई और आग लगा ली। आग से जलकर मां-बेटे की मौत हो गई। बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना शनिवार मध्य रात्रि की है। सरवा गांव के मजरा घनश्यामपुरवा निवासी जसवंत सिंह शराब का लती है। इसको लेकर पत्नी सुनीता से उसका विवाद अक्सर होता था।

विज्ञापन


सुनीता पति के शराब पीने की आदत से आहत थी। शनिवार रात इसी को लेकर दंपती में विवाद हुआ। सुनीता (28) गुस्से में 6 वर्षीय पुत्री आयुषी और ढाई वर्षीय पुत्र अर्पित को लेकर कमरे में चली गई। अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद चीखने चिल्लाने की आवाजें कमरे से आने लगीं। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो आग से जलकर मां-बेटे की मौत हो चुकी थी। आग से झुलसी बेटी को अकबरपुर के एक निजी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 

मृतका के देवर ने पुलिस को सूचना दी। सीओ अरूण कुमार भी पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मां-बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने बताया कि मायके पक्ष को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed