{"_id":"5dbf2c2b8ebc3e01567f343d","slug":"kanpur-dehat-minister-pukhranya-news-knp523570520","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनकी घाट पुल का आज उद्घाटन करेंगे डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनकी घाट पुल का आज उद्घाटन करेंगे डिप्टी सीएम
विज्ञापन
kanpur dehat minister
- फोटो : PUKHRANYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसानगर (कानपुर देहात)। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के अच्युत ब्रम्हधाम में सोमवार से 27 वें भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन एवं श्रीमद् भागवत कथा के साथ सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। इसके अलावा जिले के लिए कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगें। तैयारियां को अंतिम रुप दे दिया गया है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को यमुना नदी पर बने मनकी घाट के बहुप्रतीक्षित पुल का उद्घाटन करेंगे। इसी लिहाज से केन्द्रीय मंत्री ने रविवार को पुल का निरीक्षण किया। रंग रोगन, सड़क निर्माण का काम देखा। कार्य को गति प्रदान करने के लिए उन्होंने अपने हाथ से पेंटिंग की। मुगल रोड से बालाजी मंदिर होकर पुल तक जाने वाली सड़क के मरम्मत का कार्य देखा। पीडब्लूडी कानपुर देहात के अधीक्षण अभियंता एके सक्सेना, अधिशासी अभियंता भगवान दास व परियोजना प्रबन्धक केएन ओझा विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की हिदायत दी।
साध्वी निरंजन ज्योति के निजी सचिव राजेन्द्र निषाद ने बताया कि सामूहिक विवाह संपन्न कराने को प्रांगण में विशाल पांडाल सजाया गया है। जिसमें केन्द्रीय मंत्री श्री मद् भागवत कथा सुनाएंगी। व्यवस्था के लिहाज से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप मुख्यमंत्री के आगमन को हैलीपैड तैयार किया गया है। कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।