फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat meeting

कन्या सुमंगला योजना में जल्द करें सत्यापन कार्य:डीएम

Thu, 24 Oct 2019 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat meeting
कानपुर देहात। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना में सभी एसडीएम पात्रों का सत्यापन जल्द से जल्द पूरा करा लें। योजना का शुभारंभ लखनऊ में 25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे। योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिया जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में डीएम ने कहा कि 25 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाला कार्यक्रम ब्लाक स्तर पर एलईडी और टीवी के माध्यम से दिखाने की व्यवस्था करें। अब तक मिले आवेदनों का सभी एसडीएम सत्यापन कर लें। इससे लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके। इस योजना से बेटी बचाओ बेेटी पढ़ाओ अभियान को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि बालिका के जन्म पर दो हजार रूपये, बालिका के एक वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण के बाद एक हजार रुपये, इसके बाद कक्षा एक, छह में बालिका के प्रवेश के बाद दो-दो हजार रुपये दिए जाएंगे। कक्षा नौ में बालिका के प्रवेश के बाद तीन हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

12वीं पास करने के बाद स्नातक या दो वर्ष का डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने के बाद पांच हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। परिवार की वर्षिक आय तीन लाख रुपये होने और दो ही बालिकाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा। बैठक में एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एसडीएम डेरापुर दीपाली भार्गव, अंजू वर्मा, राम शिरोमणि, सिविल जज सीनियर डिवीजन सचिव विजय कुमार, राकेश यादव, डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी, अपर सीएमओ डॉ. वीपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर निदेशक कोषागार कानपुर मंडल एके जौहरी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी केके पांडेय को निर्देश दिए कि वह पत्रावलियों का रखरखाव व उनकी स्वच्छता में विशेष ध्यान दें। कर्मचारियों के सेवा पुस्तिका, जीपीएफ पुस्तिका को प्रत्येक वर्ष कर्मचारियों को भी दिखाएं तथा उनके हस्ताक्षर भी लें। इससे कर्मचारियों को उनके जीपीएफ आदि के बारे में भी जानकारी रहे। इसके बाद कोषागार के डबल लाकर को खुलवाकर बहुमूल्य पत्रों की जांच पडताल की। डबल लाक व सिंगल लाक के स्टांप का मिलान भी कराया गया। इस मौके पर सहायक कोषाधिकारी अनुज कुमार दीक्षित, सहायक कोषाधिकारी विनीत चंद्र गुप्ता, लेखाकार प्रदीप कुमार, लेखाकार गौतम कुमार, लेखाकार गोपाल गुप्ता, सहायक लेखाकार रामेंद्र, कल्पना देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed