फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat lock down

गरीबों के राशन पर सर्वर का संकट

Sat, 18 Apr 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat lock down
सरवर न आने से ई-पॉश मशीन में महिला का नही लग पा रहा अंगूठा। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कार्डधारकों को मुफ्त चावल वितरण में सर्वर दिक्कत कर रहा है। 15 अप्रैल से अभी तक जिले में पांच लाख 90 हजार 665 लोगों को ही ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगने से मुफ्त चावल मिल सका है। कोटेदार लगातार अधिकारियों को सर्वर में दिक्कत से अवगत करा रहे हैं। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे कार्डधारक परेशान हैं।
विज्ञापन

राजपुर के दमनपुर गांव में सौ लोग शुक्रवार को राशन की दुकान पर पहुंचे। देश शाम तक 14 कार्डधारकों का अंगूठा ई-पॉस मशीन में लग सका। अन्य लोगों को बिना राशन के ही वापस होना पड़ा। इसी प्रकार संदलपुर की पांच दुकानों पर महज 252 लोगों को ही राशन मिल सका। ब्लाक के सतौरा में 73, बहेरा में 36, डबरापुर में 32, धरमपुर में 66, ररौख में 45 राशनकार्डधारकों का अंगूठा मशीन में लगा। सर्वर की दिक्कत से ज्यादातर लोगों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजेश सोनी ने बताया कि सर्वर की दिक्कत पूरे प्रदेश में है। जिले में 12 लाख यूनिट के सापेक्ष शुक्रवार तक 5.90 लाख कार्डधारकों को मुफ्त चावल का वितरण हो सका है। सर्वर की दिक्कत से कार्डधारक का अंगूठा लगने में समय लग रहा है। इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी जा चुकी है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटतौली में कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट
डेरापुर के खिरवा गांव में गुरुवार को ग्रामीणों ने कोटेदार पर घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा करते हुए डीएम और एसपी से शिकायत की थी। जांच के बाद शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कोटेदार रामसजीवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पूर्ति निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को खिरवा गांव के लोगों ने कोटेदार पर घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। शिकायत के बाद पूर्ति निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने शुक्रवार को जांच की। इसमें कोटेदार पर लगाए गए आरोप सही निकले। इस पर पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार रामसजीवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कोटेदार को हिरासत में लिया है।

वहीं, बहबलपुर गांव के कार्डधारक शिव कुमारी, पूनम देवी, नीतू यादव, चमेली देवी, कौशल्या ने कोटेदार पर घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार निर्धारित पांच किलोग्राम के सापेक्ष चार किलोग्राम चावल दे रहे हैं। नोडल अधिकारी गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तो कोटेदार पांच किलोग्राम चावल देने लगे। एसडीएम रमेश चंद्र ने बताया कि शिकायत मिली है। पूर्ति निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed