फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat jam

टोल पर जाम झेलकर अधिक टैक्स दे रहे वाहन स्वामी

Wed, 25 Dec 2019 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat jam
बारा टोल प्लाजा पर लगा जाम। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बारा टोल पर व्यवस्थाएं सुधर नहीं पा रही हैं। सभी कागजात और पैसा जमा करने पर भी 15 सौ वाहन स्वामियों को अभी तक टैग नहीं मिल पाए हैं। इसलिए इन्हें ज्यादा टैक्स देना होता है। जाम में भी फंसने को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन

अभी तक 40 फीसदी वाहनों में ही फास्टैग लगे हैं। फास्टैग के लिए 15 सौ से अधिक वाहन स्वामियों ने बारा टोल पर अपने कागज जमा कर रखे हैं। इसके बावजूद वाहन स्वामियों को टैग उपलब्ध नहीं कराए जा सके। इसका खामियाजा हाईवे पर सफर करने वालों को भुगतना पड़ रहा है। एक तो टोल पर जाम की समस्या हो रही है, वहीं दूसरी ओर टैग न मिलने से वाहन स्वामियों को अधिक टोल चुकाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को टोल पर लगे फास्टैग काउंटर के कर्मियों ने एक हजार फास्टैग मिलने की बात कही है। दावा है कि टैग का वितरण शुरू कर दिया गया है। इसके लिए काउंटर पर मारामारी मची रही। टोल पर पूरे दिन कानपुर आने और जाने वाली लेनों में जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजीएम बारा टोल मनोज शर्मा ने बताया कि रात में कोहरे की वजह से वाहन कम निकलते हैं। दिन में ट्रैफिक बढ़ने की वजह से जाम की समस्या हो जाती है। फिलहाल फास्टैग आ गए हैं। बैंक के काउंटर पर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed