फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Intermediate board examination missed practical examinations from May 17

कानपुर देहात ः इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में छूटीं प्रायोगिक परीक्षाएं 17 मई से

Sat, 14 May 2022 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Intermediate board examination missed practical examinations from May 17
कानपुर देहात। इंटरमीडिएट की पूर्व में हुईं प्रयोगात्मक परीक्षा न दे पाने वाले 261 छात्र-छात्राओं को अब एक और मौका दिया गया है। बोर्ड की ओर से 17 से 20 मई के बीच प्रायोगिक परीक्षाएं कराने की तिथि घोषित की गई है। बोर्ड के निर्देश से संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को डीआईओएस ने अवगत कराया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 20 अप्रैल से चार मई के बीच कराई गई थीं। जनपद के मझपटिया स्थित गया देवी इंटर कॉलेज के चार परीक्षार्थी एनसीसी शिविर में गए थे। इसकी वजह से इनकी परीक्षाएं छूट गई थी।
विज्ञापन

उधर, परीक्षक के न आने से कांधी के मां अन्नपूर्णा इंटर कॉलेज, बुधौली के ग्राम विकास इंटर कॉलेज और खजुरी के मां शारदा शांति विद्यालय के कुल 257 परीक्षार्थियों की भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की वेबसाइट पर इसका ब्योरा फीड किया गया था। इसके बाद से परीक्षाएं देने से वंचित छात्र-छात्राएं नई तिथि घोषित होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। इधर बोर्ड ने गुरुवार शाम को छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की तिथि घोषित कर दी।

डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाएं तय तिथियों में कराई जाएंगी। संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को जानकारी दे दी गई है। अब की बार प्रयोगात्मक परीक्षा छूटने पर कोई और मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed