{"_id":"5e8780ba8ebc3e76864859c7","slug":"kanpur-dehat-inspection-akbarpur-news-knp5536069121","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने बैंकों में जांची ग्राहकों की सोशल डिस्टेंसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने बैंकों में जांची ग्राहकों की सोशल डिस्टेंसिंग
विज्ञापन
अकबरपुर के बैंक ऑफ बड़ौदा में कर्मियों को निर्देशित करते एसपी अनुराग वत्स।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। एसपी अनुराग वत्स ने शुक्रवार को बैंकों में ग्राहकों की दूरी की हकीकत परखी। उन्होंने नजदीक खड़े लोगों की दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। कहा कि ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने सबसे पहले अकबरपुर की स्टेट बैंक के बाहर ग्राहकों के लिए लगाए गए टेंट में रखी गई कुर्सियों की व्यवस्था देखी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यहां ग्राहक दूरी बनाकर बैठे मिले। यहां एक निजी बैंक में निरीक्षण के बाद वह रूरा तिराहे पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा में पहुंचे। एक-एक मीटर की दूरी पर ग्राहकों को खड़ा कर कतार लगवाई। कहा कि नहीं सुधरे तो कार्रवाई होगी। एसपी ने बैंक कर्मियों को निर्देशित किया कि ग्राहकों को टोकन वितरित कर दें।
इसी के अनुसार उन्हें शाखा में प्रवेश दें। मंगलपुर में उत्तर प्रदेश बड़ौदा ग्रामीण बैंक में निरीक्षक मंगलपुर शिवकुमार सिंह राठौर ने ग्राहकों को दूर-दूर खड़ा कराया। दो-दो लोगों को बैंक शाखा के अंदर जाने की ताकीद की। उन्होंने लोगों से कहा कि नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुखरायां में एसपी ने शुक्रवार को सभी बैंकों का निरीक्षण किया। सुरक्षाकर्मियों से भीड़ इकट्ठा न होने देने की हिदायत दी।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, बड़ौदा ग्रामीण बैंक, सेंट्रल बैंक, एचडीएफसी एवं आईसीआई बैंक की शाखाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का निरीक्षण किया।