फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Innocent sleeping with mother went missing from roof, police found in the field

कानपुर देहात : मां के साथ सो रहा मासूम छत से हुआ लापता, पुलिस को खेत में मिला

Thu, 07 Jul 2022 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Innocent sleeping with mother went missing from roof, police found in the field
बालक को गोद में लिए कोतवाल विनोद पांडेय। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर के आंबेडकर नगर में मां के साथ छत पर सोया मासूम बुधवार की सुबह लापता हो गया। नींद खुलने पर महिला ने काफी तलाश की पर बेटे की कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर सूचना पुलिस को दी। सक्रिय हुई पुलिस ने करीब सौ मीटर दूर खेत में मासूम को सुरक्षित खोज लिया।
विज्ञापन

सचेंडी के भीमसेन कला का पुरवा निवासी भूरी पत्नी आरिफ चार बच्चों के साथ कुछ दिन पूर्व अकबरपुर स्थित मायके आयी है। मंगलवार रात वह आंबेडकर नगर स्थित मकान की छत पर बच्चों के साथ सोई थी। बुधवार सुबह नींद खुली तो डेढ़ साल का पुत्र बाबू छत पर नहीं मिला।
विज्ञापन

आसपास खोज की लेकिन उसका पता नहीं चला। इस पर महिला ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल छानबीन शुरू की। सूचना पर सीओ सदर प्रभात कुमार भी पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मासूम सौ मीटर दूर एक खेत में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को सकुशल पाकर भूरी समेत परिजन खुश हो गए। सीओ ने कोतवाल की हौसला आफजाई की। कोतवाल ने बताया कि बच्चा खेत तक कैसे पहुंचा इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed