फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat holi festival

दरोगा को नाही ज्यूनियां गांव में करना पड़ा होलिका दहन

Thu, 12 Mar 2020 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat holi festival
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के ज्यूनियां गांव में पुरोहित ने होलिका दहन से इंकार कर दिया। सोमवार की रात 11 बजे तक होली नहीं जलाई जा सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुरोहित से जाकर बात की, फिर उन्होंने इंकार कर दिया। इसपर एसओ भी गांव पहुंचे। गांव के लोग होली के पास खड़े होकर होलिका दहन का इंतजार करते रहे। आखिर में दरोगा ने होलिका दहन किया।
विज्ञापन

नाही ज्यूनियां गांव की परंपरा के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान कराने वाले पुरोहित होलिका दहन करते हैं। गांव के पुरोहित रामजी शुक्ला परंपरा को निभा रहे थे। पिछली बार भी उन्होंने होली जलाने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने उनके माता पिता को ले जाकर होली जलवाई थी। इस बार रामजी शुक्ला ने होली के 15 दिन पूर्व एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह पुरोहित का कार्य बंद कर चुके हैं। वह होली नहीं जलाएंगे। पुलिस उन्हें व परिवार के लोगों को परेशान न करें।
विज्ञापन

मंगलवार की रात गांव के लोग होलिका के पास बल्ले लेकर एकत्र हो गए थे। रात 11 बजे तक होली नहीं जलाई जा सकी। गांव में मौजूद पुलिस कर्मियों ने एसओ को सूचना दी। एसओ समरबहादुर यादव पुलिस बल लेकर गांव पहुंचे। तब दरोगा मोहित वर्मा ने होलिका में आग लगाई। ग्रामीणों ने परंपरा निभाई। दरोगा मोहित वर्मा ने बताया पुरोहित ने होलिका में आग लगाने से इंकार कर दिया था। इससे समस्या आ रही थी। इस पर पुलिस बल की मौजूदगी में होली जलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed