फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat holi festival

अवध मा होरी खेलै रघुवीरा...

Thu, 12 Mar 2020 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat holi festival
पुलिस लाइन में होली खेलते एसपी व पुलिस कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में होली त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार की सुबह से ही मौसम का रंग दिखाई देने लगा था। ठंड बढ़ते ही लोगों ने पानी से परहेज कर सूखे रंगों से होली खेली। उधर, गांवों व कस्बों में फाग गायन की टोलियों ने अवध मा होरी खेलै रघुवीरा गाकर परंपरा को जीवित रखा। वहीं, युवाओं ने डीजे में थिरकते हुए जमकर मस्ती की।
विज्ञापन

मौसम खराब होने के बावजूद होली त्योहार में युवाओं का जोश कम नहीं हुआ। रंगों से सराबोर होकर युवाओं की टोली निकली। रास्ते में जो भी मिला उसे गुलाल से रंगीन कर दिया। राजपुर के अनुसार बीहड़ पट्टी के गांव भाल, बिलासपुर बांगर, दमनपुर में पुरानी परंपरा के अनुसार फाग गायकों ने ढोलक थाप की मजीरों की झंकार के साथ फाग गायन किया। भाल गांव में बुजुर्गों की टोली ने अवध में होली खेलै रघुवीर, आज ब्रज में होली रे रसिया बरजोरी रे रसिया, उड़त गुलाल लाल भए बादल केसर रंग में बोरी रे रसिया गाकर झूमने पर मजबूर कर दिया। गांव के बुजुर्ग ओमकार सिंह, बीरेंद्र, महेश ने बताया कि आधुनिक दौर में पुरानी परंपरा को जीवत रखना चुनौती है।
विज्ञापन

बिलासपुर व दमनपुर गांव में बुजुर्गों ने होली पर्व पर फागुनी गीत सुनाए। इस मौके पर सिद्धेश्वर त्रिपाठी, श्याम सिंह, अजय पाल, महेंद्र सिंह, श्रीपाल, छेदीलाल दिवाकर, शिवराम सिंह, बब्बू दीक्षित, सीताराम आदि मौजूद रहे। डेरापुर क्षेत्र के गांवों में ढोल मंजीरे के साथ एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। एसपी अनुराग वत्स, एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी, सीओ रामकृष्ण मिश्रा, इंस्पेक्टर नीरज यादव ने क्षेत्र में भ्रमण किया। सरवनखेड़ा के अनुसार होली के त्योहार में बुजुर्गों ने फाग गाकर पुरानी परंपरा की याद दिलाई। सैंथा गांव में इस बार कपड़े फाड़ होली खेली गई। रसूलाबाद, सिकंदरा, शिवली, रनियां आदि क्षेत्रों के गांवों में फाग गायन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी संग थिरके जवान
बुधवार को माती स्थित पुलिस लाइन में जवानों ने होली खेली। एसपी, एएसपी समेत सभी सीओ होली की मस्ती में थिरकते नजर आए। जवानों ने भी अफसरों को रंग लगाकर जमकर धूम मचाई। पुलिस लाइन में एसपी अनुराग वत्स ने थिरकना शुरू किया तो पुलिस जवानों का उत्साह बढ़ गया। जवानों ने एसपी के साथ एएसपी अनूप कुमार, सीओ संदीप सिंह, रामकृष्ण मिश्रा आदि को रंग लगाकर होली की बधाई दी। एसपी ने सभी जवानों को होली की शुभकामनाएं दी। डेरापुर थाने में पुलिस कर्मियों ने थाना आवास परिसर में जमकर होली खेली। थाना प्रभारी नीरज यादव, मुंगीसापुर चौकी प्रभारी संजीव कुमार, कांधी चौकी प्रभारी जीतमल आदि मौजूद रहे। इसी तरह से अकबरपुर, गजनेर, सिकंदरा, राजपुर, देवराहट, अमराहट, रूरा, मंगलपुर, रसूलाबाद समेत जिले के सभी थानों में पुलिस कर्मियों ने होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed