फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat health

पांच स्वास्थ केंद्रों का सीएमओ ने किया निरीक्षण, दो डॉक्टर व तीन फार्मासिस्ट मिले गायब

Thu, 24 Oct 2019 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat health
अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात में बुधवार को सीएमओ डॉ. हीरा सिंह ने पांच स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो डॉक्टर और तीन फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। एक चिकित्सक के मौजूद होने पर भी अस्पताल में ताला बंद मिला। सीएमओ ने गैर हाजिर मिले डॉक्टरों और फार्मासिस्ट का वेतन हाल-फिलहाल रोक दिया है। सभी को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


सीएमओ ने सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बनीपारा का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वरुण द्विवेदी और फार्मासिस्ट मुख्तार अली अनुपस्थित मिले। अस्पताल पर बायोमेट्रिक काम नहीं कर रही थी। साफ-सफाई व्यवस्था भी बदहाल मिली। प्रभारी और फार्मासिस्ट के न होने से दवाइयों का भौतिक सत्यापन नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ केंद्र रूरा में सीएमओ को एक भी डॉक्टर व कर्मी ड्रेस कोड में नहीं मिला। अस्पताल में इमरजेंसी सेवा चलते नहीं मिली। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र जरसेन का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ को ताला बंद मिला। 15 मिनट बाद मौजूद डॉक्टर रवीश साहू ने गेट का ताला खोला। फार्मासिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में बिजली और पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं थी। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मूसानगर का निरीक्षण करने पर सीएमओ को डॉ. दिलीप कुमार सक्सेना व फार्मासिस्ट योगेंद्र सिंह नदारद मिले। यहां शौचालयों में कबाड़ भरा हुआ था। परिसर में घास उगी हुई थी। 


सामुदायिक स्वास्थ केंद्र गजनेर का निरीक्षण करने पर डॉक्टर व कर्मी निर्धारित ड्रेस कोड में नहीं मिले। सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले डॉक्टर और कर्मियों का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किया गया है। दोबारा निरीक्षण में कमी मिलने पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed