फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Girl student died after being hit by train

Kanpur Dehat: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत

Thu, 22 Feb 2024 10:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Feb 2024 10:09 PM IST
सार

कानपुर देहात के पुखरायां में ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Girl student died after being hit by train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी-लखनऊ रेल रूट पर भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर के पास ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी ने पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुखरायां कस्बा परेहरापुर निवासी पप्पू की पुत्री शालिनी (15) कक्षा 11 में पढ़ रही थी। वह गुरुवार सुबह घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी। मीरपुर के पास झांसी- लखनऊ रेल रूट पर ट्रैक पार करते समय खंभा नंबर 1288/10-12 के बीच ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

विज्ञापन


इधर हादसे की जानकारी पर गेटमैन ने पुखरायां स्टेशन स्थित जीआरपी चौकी में सूचना दी। सूचना पर जीआरपी के उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने पहुंच कर स्थानीय लोगों के द्वारा पहचान कर परिजनों को सूचना भेजी। मृतका की मां कुंती देवी, भाई राज और शोभित बिलखते रहे। उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed