फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Gadkari admits that recovery from vehicles coming from NH 25 at Bara toll plaza is wrong

कानपुर देहात : गडकरी ने माना, बारा टोल प्लाजा पर एनएच 25 से आने वाले वाहनों से वसूली गलत

Thu, 24 Mar 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Gadkari admits that recovery from vehicles coming from NH 25 at Bara toll plaza is wrong
बारा टोल प्लाजा। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बारा टोल प्लाजा पर गुंडई व अवैध वसूली का आरोप लगा अकबरपुर सांसद ने सदन में मामला उठाया तो दूसरे दिन मंगलवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री ने इसका जवाब दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सदन में कहा कि टोल की आपस में दूरी कम से कम 60 किमी होनी चाहिए। बारा टोल प्लाजा का मुद्दा लंबे समय से सांसद देवेंद्र सिंह भोले उठा रहे हैं। वहां एनएच 25 से आने वाले वाहनों से गलत वसूली की जा रही है। इसे बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन

अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले बारा टोल प्लाजा में मनमाने ढंग से हो रही वसूली का शुरू से विरोध कर रहे हैं। उन्होंने सोमवार को सदन में भी ये मुद्दा उठाया था। मंगलवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सदन में इसका जवाब देते हुए कहा कि सांसद भोले काफी समय से इस मुद्दे को उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 किमी के दायरे में दो टोल नहीं होने चाहिए। कहा कि टोल शुल्क लेना जरूरी है लेकिन जनता का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे टोल पर वसूली बहुत जल्द बंद कराई जाएगी। मालूम हो कि बारा टोल पर एनएच 25 झांसी की ओर से आने वाले वाहनों से भी वसूली होती है।
जबकि ये वाहन जालौन के आटा टोल प्लाजा पर टैक्स देकर आते हैं। ऐसे में बारा में उन्हें दोबारा टोल देकर अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। इस बात का शुरू से विरोध हो रहा है लेकिन टोल प्रशासन ने मनमाने ढंग से वसूली की है। अब केंद्रीय परिवहन मंत्री ने इसे स्वीकार कर सुधार करने की बात कही तो लोगों उम्मीद दिख रही है कि इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
अब आधार कार्ड से लोकल पास बनाने की तैयारी
सांसद देवेंद्र सिंह भोले लगातार मांग कर रहे हैं कि लोकल पास केवल आधार कार्ड लेकर बनाया जाए। केंद्रीय परिवहन मंत्री ने इस पर स्वीकृति दे दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसे निर्देश जारी किए जाएंगे कि आधार कार्ड पर ही लोकल पास बनाया जाएगा।

अभी तक टोल में लाइसेंस, गाड़ी के कागज व पता प्रमाणित करने के लिए दो प्रमाण पत्र मांगे जाते हैं। कई बार गाड़ी अगर दूसरे जिले में पंजीकृत है तो लोकल पास नहीं बनता था। इससे लोग परेशान होते थे। अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed