{"_id":"62684ff678d5941e497ee8db","slug":"kanpur-dehat-four-doctors-three-employees-found-absent-stopped-salary-akbarpur-news-knp6934899178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात ः चार डॉक्टर और तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का रोका वेतन, डीएम को मिले थे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात ः चार डॉक्टर और तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का रोका वेतन, डीएम को मिले थे अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिला अस्पताल का बुधवार को डीएम नेहा जैन ने औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान चार डॉक्टर व तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। इस पर डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मरीजों की ड्रेसिंग अलग कमरे में करने की व्यवस्था करने के निर्देश सीएमएस को दिए हैं।
जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डीएम को चेस्ट फिजिशियन डॉ. अवधेश कटियार, आर्थो सर्जन डॉ. आरके गौतम के अलावा फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार एक माह से अनुपस्थित मिले थे।
डॉ. पुष्कर आनंद के 18 अप्रैल से बिना जानकारी के छुट्टी पर जाने की बात पता चली। वहीं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश कुमार, शिवनाथ, राकेश भी कई दिनों से अनुपस्थित थे। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश सीएमएस को दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कई दिनों से नहीं आ रहे कर्मचारियों की जांच कराने को कहा है। डॉ. आरके गौतम ने बताया कि विकलांग बोर्ड में ड्यूटी लगी होने की वजह से वह ओपीडी में नहीं आए थे। इसकी जानकारी सीएमएस को दे चुके थे।
डीएम के निरीक्षण में चार चिकित्सक व तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। उनके आदेश पर सभी का वेतन रोककर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। - सीएमएस डॉ. आरपी गुप्ता