फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : First husband, then son killed the woman by beating her with a stick

कानपुर देहात : पहले पति, फिर बेटे ने डंडे से पीटकर की थी महिला की हत्या

Sun, 10 Jul 2022 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : First husband, then son killed the woman by beating her with a stick
शिवली। सिंहपुर शिवली गांव में हुए सरोजनी हत्याकांड का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। गिरफ्तार हत्यारोपी पति व बेटे ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। पूछताछ में पुलिस से पति दिवारी लाल ने बताया कि सरोजनी पहले से करोमा गांव निवासी के साथ रह रही थी।
विज्ञापन

इसके बाद भी वह अपने खेत के साथ ही उनकी 12 बिस्वा भूमि को भी जुतवाने आई थी। इस पर पत्नी से विवाद हुआ तो पहले उसने और बाद में बेटे ने डंडे से सरोजनी को ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ रसूलाबाद आशापाल सिंह ने बताया कि हत्यारोपी दिवारी लाल ने पूछताछ में बताया कि खेती जुतवाने व प्रेमी हरिओम के साथ चले जाने से वह और बेटा सत्यम खुद को बेइज्जत महसूस कर रहे थे। सरोजनी अपने खेत के साथ बगल में स्थित उसका खेत भी जुतवाने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात से नाराजगी और बढ़ गई थी। दिवारी लाल व सत्यम को खुद के किए पर पछतावा नहीं है। सीओ के मुताबिक हत्यारोपी पिता-पुुत्र को शनिवार की सुबह मैथा नहर पुल के पास गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया। दोपहर को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पिता-पुत्र बोले जो होना था हो गया
सरोजनी की हत्या के आरोप में पकड़े गए पति दिवारी लाल व बेेटे सत्यम ने पुलिस के सामने कहा कि जो होना था वह हो गया। दोनों के चेहरे पर घटना को लेकर कोई पछतावा नहीं दिखा। दिवारी लाल ने बताया कि सरोजनी ने खेती के लिए थाना दिवस में शिकायत की थी।

इस पर लेखपाल राजनरायन ने उसके और सरोजनी के बीच पंचायत कराई थी। इज्जत के साथ खेती चले जाने से वह और बेटा सत्यम परेशान थे। उसने कहा कि सम्मान के साथ खेती भी जा रही थी। इसलिए सरोजनी को मार डाला। उसे खुद के किए पर कोई गम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed