फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Fire in a hut set on dispute, four households burnt

कानपुर देहात : विवाद पर लगाई झोपड़ी में आग, चार गृहस्थियां जलीं

Mon, 27 Jun 2022 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Fire in a hut set on dispute, four households burnt
रनियां। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मटियामऊ गांव में रविवार की रात विवाद के बाद एक महिला ने खुद की झोपड़ी में आग लगा दी। इसकी चपेट में आकर चार लोगों की गृहस्थी जल गई। दमकल जवानों ने आग बुझाई। सूचना पर सीओ सदर, इंस्पेक्टर अकबरपुर सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मटियामऊ गांव में रविवार रात लगभग नौ बजे मोहम्मद असलम के घर व असीम, इशाक और हासिम की झोपड़ी में आग लग गई। लपटें उठती देखकर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। मोहम्मद असलम ने दमकल को सूचना दी।
विज्ञापन

दो फायर टैंकर लेकर पहुंचे दमकल जवानों ने करीब दो घंटे की मशक्कत कर आग काबू की। क्षेत्रीय लेखपाल राघवेंद्र सिंह की सूचना पर तहसीलदार अकबरपुर रणविजय सिंह, सीओ सदर प्रभात कुमार, इंस्पेक्टर अकबरपुर विनोद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर वागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि दो पक्षों में विवाद की बात सामने आ रही है। क्षति का आंकलन कराया जा रहा है। मोहम्मद असलम का आरोप है कि एक महिला ने अपनी झोपड़ी में आग लगा दी, इसकी चपेट में अन्य घर भी आ गए। सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि गांव में शांति का माहौल है। विवाद की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed