फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: fire broke out in trolley parked in a factory, driver burnt alive

कानपुर देहात: फैक्टरी में खड़े ट्राला में अचानक लगी आग, चालक जिंदा जला

Wed, 18 Jan 2023 04:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Jan 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: fire broke out in trolley parked in a factory, driver burnt alive
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर देहात में थाना रनियां के खानचंद्रपुर में हाईवे किनारे बनी टाटा स्टील फैक्टरी में बुधवार सुबह एक ट्राला में अचानक आग लग गई। ट्राला में सो रहा चालक जिंदा जल गया। सूचना पर फैक्टरी गार्डों ने आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सफलता नहीं मिलने पर फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।

इसके बाद केबिन को खोल कर देखा तो ट्राला चालक का शव जला हुआ पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इटावा से कानपुर लेन पर खानचंद्रपुर गांव के सामने टाटा स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी है। फैक्टरी में सरिया का स्टॉक यार्ड है। बुधवार सुबह हरियाणा के मेवात निवासी मुस्ताक पुत्र नसरुद्दीन (26) ट्राला लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन


उसके ट्राला में सरिया लोड होनी थी। सरिया लोडिंग होने में देरी थी। इस लिए वह ट्राला की केबिन में सो गया। अचानक ट्राला में आग लग गई। ड्यूटी कर रहे सिक्योरिटी गार्डों ने ट्राला की केबिन से आग निकलते देख शोर मचाया। इसके बाद आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाने में असफल रहे। घटना की जानकरी रनियां पुलिस और फायर विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद केबिन को खोलकर देखा तो मुस्ताक जिंदा जल गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि फरीदाबाद के ज्योति स्ट्रिप्स प्राइवेट लिमिटेड ट्रांसपोर्ट का ट्राला मृतक मुस्ताक चलाता था। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed